फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Saddened by the death of his wife, the teacher committed suicide

Lalitpur News: पत्नी की मौत के गम में डूबे शिक्षक ने की आत्महत्या

Fri, 09 Aug 2024 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Saddened by the death of his wife, the teacher committed suicide
ललितपुर। पत्नी की मौत के गम में डूबे शिक्षक पति ने रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ब्लॉक बार अंतर्गत सूरीकलां गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी कमलेश (42) पुत्र हरनारायण बृहस्पतिवार की सुबह अपने कमरे के अंदर छत के कुंदे से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। भाई भोगीराम ने बताया कि उसका भाई कमलेश ब्लॉक बार के सूरीकलां गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात था। कमलेश की पत्नी हेमलता ने करीब तीन साल पहले आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद कमलेश गम में डूबा रहता था। बुधवार रात को कमलेश खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह छोटे भाई दीपक ने कमरे के बाहर जाकर आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो अंदर कुंदे से रस्सी के फंदे पर शव लटक रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर कमलेश फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पत्नी की मौत के गम में आत्महत्या करने की बात कही है। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था और उसका एक पुत्र है। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed