फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sadar MLA laid the foundation stone for roads to be built at a cost of Rs 5.67 crore

Lalitpur News: 5.67 करोड़ से बनने वाली सड़काें का सदर विधायक ने किया शिलान्यास

Fri, 25 Jul 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sadar MLA laid the foundation stone for roads to be built at a cost of Rs 5.67 crore
- बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत होना है इन सड़कों का निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बुंदेलखंड विकास निधि राज्यांश से निर्मित होने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। 5.67 करोड़ रुपये से इन सभी सड़कों का निर्माण सदर विधानसभा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में किया जाएगा।

विकास निधि योजना के अंतर्गत जिले में छह सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। सदर विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने अनुमोदन कर इन सड़कों की स्वीकृति प्रदान की थी। इन सड़कों में 60.80 लाख रुपये की लागत से विकासखंड जखौरा के मड़वारी में हीरालाल राजपूत के मकान से माधव राजपूत के मकान की ओर वाया हनुमान मंदिर की ओर सीसी रोड का निर्माण कार्य, 67.99 लाख रुपये की लागत से विकासखंड जखौरा के ग्राम हर्षपुर में हर्षपुर राज्य मार्ग से मसेरा माजरा तक सीसी रोड का निर्माण कार्य, 51.45 लाख रुपये की लागत से विकासखंड जखौरा के ग्राम नैगांव कला में डामर रोड नहर की ओर सीसी रोड का निर्माण कार्य, 2.82 करोड़ की लागत से विकासखंड जखौरा के ग्राम बुढ़वार में एवं समस्त मजरों की सीसी व नाली निर्माण कार्य, 48.67 लाख रुपये की लागत से विकासखंड तालबेहट के ग्राम कोटरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय से अस्पताल होते हुए भुजबल सहरिया के मकान की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य, 55.67 लाख रुपये की लागत से विकासखंड तालबेहट के ग्राम खांदी में माता टीला रोड से स्टेशन रोड करीला की ओर सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में इन सभी मार्गों का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अनिल पटैरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र किसान मोर्चा अजय पटैरिया, जिला सहकारी बैंक के उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed