फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sadak hadse me yuvak ki mot

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Sat, 23 May 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
sadak hadse me yuvak ki mot
सड़क हादसे में युवक की मौत। - फोटो : ???? ????
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बंगरिया के पास सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिरधा चौकी अंतर्गत ग्राम सतरवांस निवासी राकेश (30) पुत्र रामलाल अहिरवार बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे अपनी बहन को लेने उसकी ससुराल ग्राम बेटना जा रहा था। तभी वह थाना नाराहट के ग्राम बंगरिया के पास हाइवे पर पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय उपचार को लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और उसे उपचार के लिए झांसी ले जाने को ही निकले थे कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, मृतक के चचेरे भाई शिवचरन ने बताया कि उसका भाई राकेश मजदूरी करता था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है और वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed