फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sachkhand Express 19 hours late, Raptisagar cancelled.

Lalitpur News: सचखंड एक्सप्रेस 19 घंटे लेट, राप्तीसागर रद्द

Wed, 01 Jan 2025 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sachkhand Express 19 hours late, Raptisagar cancelled.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोहरे के चलते कई ट्रेनें मंगलवार को घंटों देरी से आईं। प्रयागराज से आने वाली तुलसी एक्सप्रेस के साथ पंजाब, दिल्ली से भोपाल की ओर जाने वाली छत्तीसगढ़, झेलम, सचखंड एक्सप्रेस देरी से आईं। सोमवार रात आने वाली चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस साढ़े तेरह घंटे और सचखंड एक्सप्रेस उन्नीस घंटा लेट होकर दूसरे दिन मंगलवार दोपहर में आईं। राप्तीसागर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई।
मंगलवार को प्रयागराज से झांसी के रास्ते आने वाली तुलसी एक्सप्रेस प्रयागराज और सुल्तानपुर के बीच रद्द कर दी गई, जिसके चलते यह ट्रेन सुल्तानपुर से चलाई गई, जो ललितपुर रेलवे स्टेशन पर 11 घंटा लेट होकर सोमवार देर रात 2:50 बजे के स्थान पर मंगलवार दोपहर में 1:45 बजे आई। माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर जम्मूतबी, पठानकोट, अंबाला, नई दिल्ली के रास्ते आने वाली मालवा एक्सप्रेस भी मंगलवार को सवा आठ घंटा लेट होकर सुबह 4:21 बजे के स्थान पर दोपहर 12:36 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन आई। भोपाल की ओर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस 11 घंटा लेट होकर मंगलवार सुबह 5:56 बजे के स्थान पर शाम 5:07 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन

कुशीनगर एक्सप्रेस दो घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, पाताल कोट एक्सप्रेस एक घंटा, झेलम एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। प्रयागराज, खजुराहो के रास्ते आने वाली दादर सेंट्रल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। सोमवार रात को 11:08 बजे आने वाली चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस साढ़े तेरह घंटे लेट होकर मंगलवार दोपहर में 12:32 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। सोमवार रात 7:56 बजे आने वाली सचखंड एक्सप्रेस पौने उन्नीस घंटे लेट होकर मंगलवार दोपहर में 2:46 बजे ललितपुर स्टेशन आई। पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस भी चार घंटे देरी से आई। यात्रियों को ट्रेन देरी से आने के चलते परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed