फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ruthless murder of a young man by crushing him with a stone

पत्थर से कुचल कर युवक की निर्मम हत्या

Fri, 24 Jun 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ruthless murder of a young man by crushing him with a stone
तालबेहट-भुचेरा। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम एवनी में पुरानी रंजिश के चलते गांव के युवक की पत्थरों से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी पर एसपी निखिल पाठक, एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ कैलाश नारायण मौके पर गए। अधिकारियों ने लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। भाई की तहरीर पर एक नामजद सहित दो अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन

एवनी निवासी पंचम सिंह के तीन पुत्र उदल सिंह, दशरथ सिंह और रघुराज सिंह है। छोटे पुत्र रघुराज सिंह (30) की शादी नहीं हुई थी। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे के लगभग रामसिंह यादव ने रघुराज सिंह का शव अपने बाड़े में पड़ा देखा। तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। मौके पर एसपी निखिल पाठक सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। बाद में फोरेंसिक टीम ने आकर नमूने लिए। भाई उदल सिंह पुत्र पंचम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई रघुराज सिंह बुधवार को सायंकाल छह बजे घर से निकला था लेकिन रात में वापस नहीं आया। सुबह जानकारी मिली कि उसकी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही पुष्पेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह एवं उसके दो अज्ञात साथियों ने रात्रि में पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी। आरोपी कई दिनों से उसके भाई की हत्या की फिराक में थे। पुष्पेंद्र सिंह से पुरानी रंजिश भी चल रही थी। जिस पर पुलिस ने पुष्पेंद्र सिंह सहित दो अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

---------------
-- मौके का निरीक्षण किया गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों एवं परिजनों से बात की है। मृतक के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना का शीघ्र खुलासा हो जाएगा।- निखिल पाठक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
गांव में तनाव
गांव में वर्चस्व की जंग के चलते दो गुटों में काफी दिनों से तनाव चला आ रहा है। पुलिस ने कुछ दिन पहले की कुछ लोगों का शांति भंग में चालान किया था। इस घटना के बाद गांव में तनाव और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने ऐसी हालत में गांव में पुलिस चौकसी तेज करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed