फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rural Development Ministry officials saw the model of water conservation

Lalitpur News: ग्रामीण विकास मंत्रालय के अफसरों ने देखा जल संरक्षण का मॉडल

Fri, 10 Oct 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rural Development Ministry officials saw the model of water conservation
भदोखर हवेली का निरीक्षण करते अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। ग्रामीण विकास मंत्रालय भूमि संसाधन विभाग की वाटरशेड प्रबंधन इकाई के संयुक्त सचिव नितिन खड़े और वरिष्ठ अतिरिक्त आयुक्त सीपी रेड्डी ने ग्राम भदोखर हवेली का भ्रमण कर वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर में हुए सुधार की स्थिति का आकलन किया।
भदोखर में अधिकारियों ने देखा कि किस प्रकार पारंपरिक हवेली प्रणाली के पुनर्जीवन से वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण में सुधार हुआ है, जिससे टहरौली क्लस्टर में जल उपलब्धता बढ़ी है। स्थानीय परंपरा के अनुसार हवेली में संचित वर्षा जल को शीत ऋतु की शुरुआत में छोड़ा जाता है, ताकि किसान रबी फसलें बो सकें। इसके बाद टीम ने सुट्टा गांव का भी भ्रमण किया, यहां वाटरशेड कार्य वर्ष 2022 में पूर्ण हुआ था। अधिकारियों ने गांवों में हुए कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने आशीष उपाध्याय की अगुवाई में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति और पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला की अगुवाई में कृषक उत्पादक संगठन से संवाद किया। दोनों समूहों ने बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन के बाद से क्षेत्र की स्थितियों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एक समय के जल-संकटग्रस्त क्षेत्र अब उत्पादक कृषि परिदृश्य में परिवर्तित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरके उत्तम कंसलटेंट, डॉ. अशोक शुक्ला एसोसिएट वैज्ञानिक, सुनील कुमार निरंजन, विजय सिंह, इं. सत्येंद्र राणा, शैलेंद्र सोनी, अनिल सिंह मौजूद रहे।

भदोखर हवेली का निरीक्षण करते अधिकारी

भदोखर हवेली का निरीक्षण करते अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed