फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Running five schools in one campus

एक कैम्पस में चल रहे पांच स्कूल

Tue, 04 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Running five schools in one campus
school, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। किराए के भवनों में कभी चलने वाले विद्यालय आज भी कामचलाऊ व्यवस्था में संचालित हैं। प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर एक के कैम्पस में एक साथ पांच स्कूल चल रहे हैं। इससे नगर क्षेत्र के स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।      
विज्ञापन


छह से चौदह वर्ष तक की आयु वर्ग के सभी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा मुहैया कराने को सर्व शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत हर साल लाखों रुपये भवन निर्माण, शिक्षकों के प्रशिक्षण व गुणवत्ता कार्यक्रमों पर व्यय किए जा रहे हैं। इन सब के बाद भी नगर क्षेत्र की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र से बदतर है। यहां 26 प्राथमिक एवं 9 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें पांच स्कूलों के पास अपना कोई भवन नहीं है। इस स्थिति में इन स्कूलों को दूसरे स्कूलों के भवनों में संचालित किया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर एक के कैम्पस में एक साथ पांच विद्यालय चल रहे हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर एक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबयाना नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय शिवालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवालय व इनक्लूसिव स्कूल शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन हालात में एक स्कूल के लिए एक कक्षा कक्ष नसीब हो पा रहा है। इसकी हकीकत जानने के लिए अमर उजाला की टीम विद्यालय पहुंची तो यहां पाया कि एनपीईजीईएल कक्ष रसोईघर के स्टोर रूम में तब्दील हो गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबयाना में नामांकित 50 में से 20 बच्चे उपस्थित मिले। यहां की सहायक अध्यापिका प्रतिमा साहू को प्राथमिक विद्यालय चौबयाना के संचालन के लिए लगाया गया था। प्राथमिक विद्यालय शिवालय में 54 में 20 बच्चे हाजिर मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवालय में नामांकित 26 में 12 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं, इनक्लूसिव स्कूल में ताला लटकता मिला।      
विज्ञापन
विज्ञापन

     
किराए के भवनों चल रहे स्कूलों के बच्चों को शौचालय व पेयजल की असुविधा हो रही थी। जिसे ध्यान में रखकर इन स्कूलों को अस्थाई व्यवस्था में संचालित किया जा रहा है। इन स्कूलों के समायोजन पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है।       
आभा अग्रवाल      
खंड शिक्षा अधिकारी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed