{"_id":"648e013c3284ba97610838c4","slug":"rs-837-crore-sought-from-the-government-under-the-action-plan-in-127-villages-lalitpur-news-c-11-vns1002-117311-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 127 गांवों में कार्ययोजना के तहत शासन से मांगे 8.37 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 127 गांवों में कार्ययोजना के तहत शासन से मांगे 8.37 करोड़ रुपये
Sun, 18 Jun 2023 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण के चयनित ग्राम पंचायतों के लिए मांगी गई धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्लूएम) फेज-2 में 308 गांव का चयन किया गया था। इनमें से 127 गांवों की 8 करोड़ 37 लाख 51 हजार 566 रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। शासन से धनराशि मिलने के बाद जल्द इन गांव में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में तेजी से स्वच्छता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पहले चरण में 32 राजस्व ग्रामों को लिया गया था, इस सभी गांव उन ग्राम पंचायतों के हिस्सा थे, जिनकी आबादी पांच हजार या उससे अधिक थी। दूसरे चरण में अब जनपद के 308 राजस्व ग्रामों का चयन किया गया है। इनमें ब्लॉक बार के 56, बिरधा के 56, जखौरा के 65, मड़ावरा के 37, महरौनी के 50 व तालबेहट के 44 गांव शामिल हैं। इनमें 127 गांव की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। स्वच्छ भारत मिशन के एसएमडब्लूएम योजना में शामिल इन गांव के लिए आठ करोड़ 37 लाख रुपये की धनराशि मांगी गई है। इस धनराशि के प्राप्त होते ही, गांव में सूखा व गीला कचरा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जायेगा।
81 गांव की बनाई जा रही कार्ययोजना
दूसरे चरण में चयनित किए गए, शेष 81 गांवों की कार्ययोजना पंचायत अभियंताओं द्वारा कराई जा रही है। कार्ययोजना तैयार होने के बाद इन गांव के लिए शासन से धनराशि मांगी जाएगी।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित 127 गांव के लिए आठ करोड़ 37 लाख रुपये शासन से मांगे गए हैं। धनराशि आते इन गांवों में तेजी कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
- नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।