Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rs 34.64 crore transferred to the accounts of 75,000 farmers affected by excessive rainfall

Lalitpur News: अतिवृष्टि से प्रभावित 75 हजार किसानों के खातों में पहुंचे 34.64 करोड़ रुपये

Wed, 18 Nov 2026 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rs 34.64 crore transferred to the accounts of 75,000 farmers affected by excessive rainfall
ललितपुर। अतिवृष्टि से प्रभावित जनपद के 75,486 किसानों के बैंक खातों में मंगलवार को 34 करोड़ 64 लाख 75 हजार 47 रुपये की अतिरिक्त राहत राशि भेजी गई। इसके साथ ही अब तक कुल 2,15,225 किसानों को 101 करोड़ 34 लाख 72 हजार 890 रुपये की आर्थिक सहायता मिल चुकी है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि शासन से सोमवार को 36 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हुई थी, जिसे मंगलवार को किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दिया गया। शेष पात्र किसानों तक भी जल्द सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले जनपद के 1,39,739 किसानों को 66 करोड़ 69 लाख 97 हजार 843 रुपये की सहायता दी जा चुकी थी। अब दूसरी किस्त के रूप में 75,486 किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी स्वयं राहत वितरण की पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, ताकि पात्र किसानों को समय से सहायता मिल सके।
विज्ञापन

जिला प्रशासन का लक्ष्य अतिवृष्टि से प्रभावित प्रत्येक पात्र किसान तक आर्थिक सहायता पहुंचाना है। इसके लिए राहत राशि का वितरण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से शेष किसानों को भी जल्द लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed