फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rs 13 crore released for renovation of four roads

Lalitpur News: चार सड़कों के नवीनीकरण के लिए 13 करोड़ जारी

Sun, 18 Feb 2024 03:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Rs 13 crore released for renovation of four roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए शासन ने 13 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। लंबे अर्से से खराब पड़ी सदर व महरौनी विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कों के गड्ढे भरने के साथ ही करीब 96 किमी डामर गिट्टी की लेयर पड़ेगी, इससे आवागमन सुगम हो जाएगा।
कई प्रमुख सड़कों की हालत जर्जर है। कई तो गड्ढों से पूरी तरह छलनी हो गई हैं। इन पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। ललितपुर से जखौरा होकर तालबेहट जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों से दो पहिया वाहन भी सुगमता से नहीं चला पा रहे हैं। बीस किलोमीटर का सफर तय करने में एक घंटा लग जाता है। यही हाल पाली-घटवार मार्ग का है। विधायक व राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों से शासन को प्रस्ताव भिजवाया था। शासन ने इन चार सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण 13 करोड़ रुपये से कराने की मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

---
इन सड़कों का होगा नवीनीकरण
- ललितपुर-राजघाट मार्ग-20 किमी.
- जखौरा-राजघाट मार्ग-20 किमी
- घटवार-पाली मार्ग-16 किमी
- ललितपुर-जखौरा-तालबेहट मार्ग-40 किमी
----
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व सदर विधायक रामरतन के पत्राचार पर शासन से चार सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए 13 करोड़ से कराने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही सड़कों पर निर्माण शुरू कराया जाएगा।-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed