फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   roof collapse, girl died

बारिश में टपरा गिरने से बालिका की मौत

Wed, 21 Jul 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
roof collapse, girl died
बालिका की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम खितवांस में बारिश के चलते मकान के पास टपरा गिरने से उसमें बैठी एक बालिका की मौत हो गई। खितवांस चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

थाना महरौनी के ग्राम खितवांस निवासी चांदनी (9) पुत्री बंटू अहिरवार मंगलवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे अपने मकान के बाहर खेल रही थी, तभी तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। जिसके चलते वह मकान के पास ही बने टपरे में जाकर बैठ गई। इसी दौरान अचानक से टपरे की लकड़ी टूट गई और चांदनी टपरे में दब गई। यह देख परिजनों और ग्रामीणों ने दौड़कर तत्काल टपरा उठाया, लेकिन गहरी चोट लगने की वजह से चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर खितवांस चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं परिजनों ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। चांदनी तीन बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी और वह कक्षा पांचवीं में पढ़ती थी। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष, महरौनी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गम में बदली बारिश होने की खुशी
गांव में लोग बारिश के लिए जहां भजन पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे, वहीं मंगलवार को बारिश के दौरान टपरा गिरने से किसान की बेटी की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed