फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rohit and Manisha top the 100 meter race

Lalitpur News: 100 मीटर दौड़ में रोहित और मनीषा अव्वल

Tue, 25 Mar 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rohit and Manisha top the 100 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 100 व 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, जैवलिन थ्रो प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्र वर्ग में रोहित और छात्रा वर्ग में मनीषा अव्वल रहे।
वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनिया ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल की भावना से मैदान में खेलें। नगर में जल्द ही मिनी खेल स्टेडियम की सौगात मिलेगी। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताएं शुरू करने की घोषणा की। प्राचार्य डॉ. आशुतोष यादव ने कहा कि तनाव मुक्त रहने के लिए खेल जीवन में एक आवश्यक तत्व की भूमिका निभाता है जिस कारण महाविद्यालय में समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। पूर्व चैंपियन ने मशाल दौड़ लगाई। इसके बाद दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, लक्ष्मण द्वितीय और पवन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं छात्रा वर्ग 100 मीटर दौड़ में मनीषा अव्वल रही। छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अमर सिंह प्रथम, नरेंद्र द्वितीय और जयेश दुबे तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर छात्रा वर्ग में पूजा प्रथम, मोहिनी परिहार द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में नैंसी प्रथम, पूनम द्वितीय और फिरदौस तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि छात्र वर्ग में अमित प्रथम, कृपाल द्वितीय व लक्ष्मण तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो छात्र वर्ग में रोहित प्रथम, नरेंद्र द्वितीय और कृपाल तृतीय और छात्रा वर्ग में फिरदौस प्रथम, अंजू द्वितीय और स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर सहायक आचार्य डॉ. जितेंद्र विक्रम वेद, सलमान, पूर्व छात्र दुष्यंत सिंह सहित महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संचालन निशांत पटेरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed