फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Robbery and murder of businessman by entering the house, wife injured

घर में घुसकर लूटपाट और व्यापारी की हत्या, पत्नी घायल

Mon, 14 Feb 2022 10:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Robbery and murder of businessman by entering the house, wife injured
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दैलवारा में रविवार रात बदमाश किराना व्यापारी की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर लाखों के जेवरात लेकर भाग गए। मारपीट में व्यापारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी निखिल पाठक सहित विभागीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बेटे की तहरीर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दैलवारा निवासी अरविंद कुमार जैन (55) पुत्र गुलाब चंद जैन अपने मकान के बाहरी हिस्से में किराने की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब 9.30 बजे जब वह दुकान बंद कर रहे थे, तभी चार बदमाश आए और दुकान से सिगरेट खरीदकर पीने लगे। अरविंद दुकान का शटर बंद कर घर जाने लगे, तभी बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए लूूटपाट शुरू कर दी। पत्नी ने जब विरोध किया तो बदमाश उन्हें भी पीटने लगे। बदमाशों ने दंपती के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और आंखों पर पट्टियां बांधकर लाठियों, पटियों और लात घूसों से इतना पीटा कि दंपती बेसुध होकर गिर गए। इसके बाद बदमाश घर से जेवरात और अन्य नगदी लेकर भाग गए। करीब एक घंटे बाद जब महिला को होश आया और उसने किसी प्रकार अपनी आंखों की पट्टियां और रस्सी खोलकर देखा तो पति घर में मरणासन्न पड़े थे। महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना शहर के मोहल्ला नई बस्ती में रह रहे बेटे अभय जैन और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने व्यापारी अरविंद कुमार जैन को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, सीओ सिटी फूलचंद ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल ममता जैन से जानकारी लेने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर एसओजी, कोतवाली पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास का चप्पा चप्पा खंगाला और सबूत जुटाने का प्रयास किया। वहीं कोतवाली पुलिस ने मृतक के बेटे अमन जैन की तहरीर पर अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ धारा 302 एवं 394 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनसान जगह बना है मकान
ग्राम दैलवारा निवासी अरविंद कुमार जैन (मृतक) का मकान गांव के बाहर सड़क किनारे सुनसान स्थान पर बना है और आसपास करीब पचास मीटर तक कोई मकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं है। यही नहीं उसके मकान के सामने और बगल में अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पक्की सड़क बनी हुई है। जबकि घर के पीछे बगीचा बना है, जहां उन्होंने गाय आदि पाल रखी है और यहां से मकान के बगल वाली सड़क पर भी पहुंचा जा सकता है। यही वजह है कि जब अरविंद जैन के साथ घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करते हुए उसकी हत्या की गई तो किसी को पता तक नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में लगे सीसीटीवी खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ
एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह गांव के एक विद्यालय एवं आगे जाकर दूसरे गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं और घायल महिला के बताए हुलिया के अनुसार कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
खुलासा नहीं होने पर बेटे ने दी आत्मदाह करने की चेतावनी
मृतक अरविंद कुमार जैन के बड़े बेटे डॉ.अक्षय जैन ने बताया कि उसके माता पिता को मारने के बाद आरोपियों ने उसके मां के सभी जेवरात उतार लिए और दुकान में रखी नकदी एवं घर में रखे जेवरात समेत कुल कीमत करीब पंद्रह लाख की लूट की है। उसने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उसके पिता के हत्यारों का खुलासा नहीं होता है, तो वह घंटाघर या लखनऊ के हजरतगंज जाकर आत्मदाह कर लेगा। उसने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अपराधियों को जल्द किया जाए गिरफ्तार
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी व महामंत्री अनिल जैन अंचल ने कहा कि दैलवारा में लुटेरों ने व्यापारी अरविंद कुमार जैन के घर में लूटपाट कर हत्या कर उनकी पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस घटना से जिले में दहशत का माहौल है और व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है । उन्होंने एसपी से घटना में लिप्त लुटेरों को तत्काल गिरफ्तार कराए जाने की मांग की है।

दैलवारा गांव में किराना व्यापारी के घर में लूटपाट कर दुकानदार की हत्या हुई है। घटना में दुकानदार की पत्नी घायल है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।- निखिल पाठक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed