{"_id":"9261b61eb3b3d38e4a3f5794d67167ee","slug":"roasting-the-roasting-emergency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टिंग फिर इमरजेंसी रोस्टिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टिंग फिर इमरजेंसी रोस्टिंग
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिजली विभाग द्वारा पनकी कंट्रोल के निर्देश पर दो चरणों में निर्धारित छह घंटे की बिजली कटौती की जा रही है, जिसके तहत सुबह आठ से 11 बजे तक तीन घंटे और शाम साढ़े पांच बजे से रात आठ बजे तक तीन घंटे की घोषित कटौती हो रही है। लेकिन, शहर में रोजाना निर्धारित रोस्टर से कहीं अधिक बिजली कटौती की जा रही है। कारण साफ है कि कभी ओवरलोड के नाम पर तो कभी फाल्ट के नाम पर कटौती होने से आम उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। कई बार तो एक छोटा फाल्ट ठीक करने में ही घंटों लग जाते हैं। बुधवार को तो और भी विकट स्थिति रही। नझाई बाजार सब स्टेशन पर 26 घंटे बाद खराब ट्रांसफार्मर बदला गया। इसके बाद गल्लामंडी सब स्टेशन में बुधवार को दो बजे एक आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिसके चलते सभी फीडरों की आपूर्ति दोपहर दो बजे से शाम करीब छह बजे तक गुल कर दी गई। इसके बाद विभाग द्वारा शाम साढ़े पांच बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार कटौती कर दी गई। इसके बाद रौंड़ा पावर हाउस से पनकी कंट्रोल के आदेश पर रात आठ बजे से रात्रि 11 बजे तक इमरजेंसी बिजली कटौती कर दी गई। इस प्रकार बुधवार को उपभोक्ताओं को लगतार नौ घंटे की जबरदस्त बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कटौती होने के कारण लोगों ने विभागीय अधिकारियों को फोन लगाना शुरू कर दिए, लेकिन मोबाईल बिजी होने के चलते कम लोगों का ही संपर्क अधिकारियों से हो सका।
विज्ञापन