{"_id":"6123f3af8ebc3e7a1d779ca4","slug":"roadways-buses-manage-lalitpur-news-jhs2025824145","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात को सुगम बनाने को बढ़ेगा आठ बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात को सुगम बनाने को बढ़ेगा आठ बसों का संचालन
विज्ञापन
roadways1.jpg
- फोटो : roadways1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में मुख्यालय से जखौरा होते हुए पूराकलां और सुकवां-ढुकवां एवं जामनी बांध मार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा निजी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने रूट तय कर बसों को परमिट जारी करने की तैयारियां शुरू कर दी है। परमिट जारी होने के बाद आठ बसों का संचालन किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को यात्रा के लिए डग्गामार वाहनों से निजात मिल सकेगी।
जनपद में कई रूटों पर चार दशक बाद भी यातायात सुगम नहीं हो सका है। यहां पर अब भी कई मार्ग ऐसे हैं, जहां पर दिन में एक ही बस का संचालन हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक आवाजाही को परेशान होना पड़ रहा है। तय समय पर साधन न मिलने से डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार बच्चों के साथ यात्रा करने वाली सवारियों की मुसीबत बढ़ जाती है। इकलौती बस चलने पर भरी बसों में भी यात्रा कराना पड़ती है। कुछ बस संचालक तो अधिक कमाई के चलते सवारियों की जान जोखिम में डालकर छतों पर बिठाकर भी यात्रा कराते हैं।
परिवहन विभाग ने ग्रामीणों को यातायात की सुविधा देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सड़कों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर दिन में एक दो बस चल रहीं, वहां पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके लिए सड़कों पर रूट तय कर लिए हैं। इनमें ललितपुर मुख्यालय से जखौरा होते हुए पूराकलां, पूराबिरधा, सुकुवां-ढुकुवां बांध एवं जामनी बांध मार्ग पर आठ परमिट जारी किए जाएंगे। इससे बसों की संख्या बढ़ जाएगी। डग्गामार वाहनों से यात्रा कर रहे लोगों को भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विभाग के पास परमिट के लिए आवेदन पड़े हैं, जिस पर विभागीय कार्रवाई चल रही है। जिसके बाद विभाग द्वारा परमिट जारी किए जाएंगे। आठ बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। - सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, यात्रीकर अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय