{"_id":"614e26628ebc3efac4013932","slug":"road-security-week-begin-lalitpur-news-jhs2051322130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बिना हेल्मेट व शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बिना हेल्मेट व शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा
विज्ञापन
यातायात की जानकारी देते एआरटीओ व यातायात प्रभारी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। यातायात विभाग द्वारा शुक्रवार को शहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया, जिसमें वाहन चालकों को बताया गया कि नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी और बिना हेलमेट व शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है। ऐसे में यातायात नियमों से ही वाहन चलाकर सुरक्षित रखने के उपाय बताए। बताया कि हेड फोन लगाकर बाइक चलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात विभाग द्वारा शुक्रवार से 30 सितंबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत यातायात विभाग एवं सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए एआरटीओ कार्यालय परिसर में शिविर लगाया गया। इसके साथ ही यहां से एक यातायात नियमों की जानकारी लिखी ऑटो को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस ऑटो में माइक द्वारा सड़क पर लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है। एआरटीओ कार्यालय में आयोजित गोष्ठी व शिविर में वाहन चालकों के लिए यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।
इसमें बताया गया कि हेलमेट नहीं पहनने पर दुर्घटना में जान का खतरा बना रहता है। बताया कि अब हेड फोन लगाकर बाइक चलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करने और काली फिल्म लगी होने पर कार्रवाई की बात कही। दो पहिया वाहन चलाने पर दो व्यक्ति ही बैठकर चलें, दो से अधिक व्यक्ति होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एआरटीओ सुरेंद्र सिंह अग्रवाल, यातायात प्रभारी अभिनेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, बस यूनियन के अध्यक्ष व भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

एआरटीओ आफिस से ई रिक्सा को हरी झंडी देकर रवाना करते यातायात प्रभारी अभिनेंद्र सिंह चौहान- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन