{"_id":"670ed00ad163811db50f4326","slug":"road-left-as-is-after-laying-pipeline-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-122523-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पाइपलाइन बिछाने के बाद वैसे ही छोड़ दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पाइपलाइन बिछाने के बाद वैसे ही छोड़ दी सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत बिछाई जा रही पाइपलाइन शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यहां कार्यदायी संस्था ने सड़क की खोदाई कर पाइपलाइन तो बिछा दी, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं की। खुदी पड़ी सड़कों से वाहनों की निकासी में गिट्टियां व धूल का गुबार उठ रहा है। उखड़ी सड़क से दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं।
जल निगम की तरफ से गोविंद सागर बांध से इलाइट चौराहा, श्मशान घाट में निर्मित पानी की टंकी के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है। सीतापाठ से तालाबपुरा होकर तुवन चौराहा से जेल चौराहा तक यह पाइपलाइन डाली गई है। सीतापाठ मंदिर से तालाबपुरा तक सड़क की आधी अधूरी मरम्मत कर दी गई है। साईंमंदिर के सामने से तुवन चौराहा तक पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद सड़क की पूरी मरम्मत हो गई है।
लेकिन, तुवन चौराहा से चर्च होकर कर्पूरी ठाकुर चौराहा से जेल चौराहा तक पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। लगभग दो माह से सड़क खुदी पड़ी है। आधी सड़क की खोदाई होने से वाहनों की निकासी करना तक मुश्किल हो गया है। कई बार चार पहिया वाहन तक कटी पड़ी सड़क से निकलने में अनियंत्रित हो जाते हैं। दो पहिया वाहन सवार तो कई बार अनियंत्रित होकर गिरने से चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
धूल के गुबार से निकलना हो रहा मुश्किल
खुदी पड़ी लगभग पांच सौ मीटर की सड़क से वाहनों की निकासी के वक्त धूल के गुबार उड़ रहे हैं। भारी वाहन की निकासी पर धूल के गुबार से दो पहिया वाहन चालक के लिए आगे देखना मुश्किल हो जाता है। आसपास के लोगों व दुकानदारों को परेशानी हो रही है। यहां से गुजरने वाले लगभग दस हजार लोग परेशान हो रहे हैं। कई तो अन्य मार्गों से चक्कर लगाकर जाने को मजबूर हैं।