फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road from Jail Square to the highway to be widened at a cost of 14.64 crore

Lalitpur News: जेल चौराहा से हाईवे तक 14.64 करोड़ की लागत से चौड़ी होगी सड़क

Sun, 18 Oct 2026 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Road from Jail Square to the highway to be widened at a cost of 14.64 crore
शहर स्थित इलाईट चौराहा
ललितपुर। अब शहर से झांसी की ओर आने-जाने में सड़क पर जाम व वाहनों की कतार से नहीं जूझना होगा। नगर के जेल चौराहा से इलाईट होकर मंडी से हाईवे तक सड़क की चौड़ाई दस मीटर होगी। इससे एक साथ तीन वाहन सुविधा से क्रॉस व आवागमन कर सकेंगे। सड़क के निर्माण को व्यय वित्त समिति की बैठक में संस्तुति बन गई है। अब शासन से निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने इंतजार किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही चौड़ीकरण के साथ सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में जेल चौराहा से इलाईट होकर गल्ला मंडी से हाईवे तक का मार्ग 7.5 मीटर चौड़ाई में बना हुआ है। शहर का इलाईट चौराहा प्रमुख स्थान है। यहां से शहर में, झांसी, राजघाट, चंदेरी मार्ग और खिरकापुरा हाईवे की ओर आवागमन होता है। सड़क संकरी, क्षतिग्रस्त होने के साथ ही अतिक्रमण की चपेट में होने से वाहनों को मोड़ना मुश्किल हो जाता है। इससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहता है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है। नवीन गल्ला मंडी होने से जिले के साथ ही सीमा से सटे मध्य प्रदेश के किसान भी उपज बेचने के लिए आते हैं। ऐसे में वाहनों की कतार लगी रहती है। सीजन में मंडी के द्वार से दोनों ओर एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहता है। इससे तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में कई बार एक घंटा तक का समय लग जाता है।
विज्ञापन


लेकिन अब सड़क का चौड़ीकरण के साथ निर्माण किया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर की जा रही है। इससे अब सड़क लगभग 24 फीट से बढ़कर 33 फीट तक हो रही है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव भेजा था, जिस पर व्यय वित्त समिति में सहमति बन गई है। अब शासन की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चौड़ीकरण के साथ सड़क निर्माण को जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। मंजूरी मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे प्रमुख मार्ग में मंडी के सामने जाम से मुक्ति मिलेगी। राहगीर व वाहन चालक सुविधा से आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने स्वीकृति की प्रत्याशा में शुरू की टेंडर प्रक्रिया

सड़क को लेकर व्यय वित्त समिति में सहमति बन गई है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण 14.64 करोड़ से किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर प्रक्रिया शुरू निविदाएं मांगी गई हैं।

शहर में जेल चौराहा से गल्ला मंडी होकर हाईवे तक सड़क का निर्माण चौड़ीकरण के साथ किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विजयचंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed