{"_id":"60f5d4f78ebc3e6d631f8e00","slug":"road-contruction-list-two-year-taldehate-news-jhs1999463161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्षों में बनाई गई सड़कों की सूची मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्षों में बनाई गई सड़कों की सूची मांगी
विज्ञापन
कैप्सन - पानी के इंतजार में लोग
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। विकास खंड के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक का शुभारंभ प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने किया। उधर, विभिन्न विभागों के विकासपरक कार्यों की प्रगति की समीक्षा में उन्होंने जिला पंचायत द्वारा पिछले दो वर्षों में बनाई गई सड़कों की सूची उपलब्ध कराने एवं तालबेहट क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने की बात कही। इस मौके पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि प्रभारी मंत्री के दिए निर्देशों का पालन किया जाएगा। कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण कराएंगे। बैठक में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन मौजूद रहे। संचालन अनिल कुमार पांडेय ने किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पौधे को पानी दिया। समीक्षा बैठक केे समय मीडिया को सभागार से बाहर कर दिया गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री से जिले में डॉक्टरों की कमी के बावजूद उनके स्थानांतरण और पेयजल संकट पर सवाल किए तो मंत्री बिना जवाब दिए ही आगे बढ़ गए।
कार्यकर्ताओं ने समस्या बताई तो नैतिकता का पाठ पढ़ाने लगे मंत्री जी...
तालबेहट। प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालबेहट का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, एनआरसी, एनसीडी लैब, आयुष चिकित्सा कक्ष, दवा वितरण कक्ष एवं रजिस्टर काउंटर सहित चिकित्सालय के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और दवाइयों के स्टॉक देखा। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र की नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश भी दिए। उधर, पार्टी के कार्यकर्ता की समस्याओं में मंत्री द्वारा कोई दिलचस्पी न लेने पर कार्यकर्ता मायूस नजर आए। जब कार्यकर्ताओं ने जब अपनी परेशानी सुनाई तो वह उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाने लगे।

कैप्सन - 8 - समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री और अधिकारी 9 - वृक्षारोपण करते प्रभारी मंत्री गिरीश चन्- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री- फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन