फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road construction to be carried out in the Tapran hamlet of Sukadi at a cost of 32 lakh.

Lalitpur News: 32 लाख रुपये से होगा सुकाड़ी के मजरा टपरन में सड़क निर्माण

Tue, 28 Jul 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Road construction to be carried out in the Tapran hamlet of Sukadi at a cost of 32 lakh.
- एमएलसी के प्रस्ताव पर आरईएस ने शुरू की टेंडर प्रकिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम सुकाड़ी के मजरा टपरन में सीसी सड़क का निर्माण 32.30 लाख रुपये से कराया जाएगा। एमएलसी के प्रस्ताव पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम सुकाड़ी के मजरा टपरन से सिलगन-सिमिरिया मार्ग में सड़क की समस्या बनी हुई है। बारिश में मार्ग के गड्ढों में जमा पानी से वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। यही नहीं आए दिन बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से चोटिल तक हो जाते हैं। यही नहीं बच्चों को विद्यालय जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मरीज समय से अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे।
विज्ञापन

लेकिन, अब जल्द ही टपरन के बाशिंदों को सड़क की सुविधा मिलेगी। शिक्षक विधायक मानसिंह ने 32.30 लाख की अपनी निधि से पुलिया का निर्माण कराने की संस्तुति की थी। इस पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सर्वे कर निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। विभाग ने निविदाएं मांगी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सीसी सड़क के बनने से गांव की लगभग एक हजार से अधिक की आबादी को खस्ताहाल मार्ग से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिक्षक विधायक निधि के अंतर्गत टपरन में सीसी सड़क का निर्माण किया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।- सर्वण सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed