फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road civic problem

विकास को आइना दिखा रही नाराहट की खस्ताहाल सड़क

Sat, 02 Apr 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
road civic problem
ललितपुर/नाराहट। प्रदेश सरकार के कड़े फरमान के बाद भी सड़कों की दशा सुधरती नजर नहीं आ रही है। आलम यह है कि नाराहट कस्बा जाने वाली सड़क काफी समय से खस्ताहाल है। इस सड़क पर वाहनों का आवागमन होने से उड़ रही धूल स्थानीय लोगों के लिए घातक साबित हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार सड़क पर वाहनों के निकलने से गिट्टी छिटक कर उनकी दुकानों पर आकर गिरती है। जिससे चुटहिल हो जाते हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

कस्बा नाराहट में प्रतिदिन करीब आधा सैकड़ा गांवों के लोगों का आना जाना होता है। मुख्य मार्ग के दोनों तरफ दुकानें हैं, सड़क की गिट्टी से कई दुकानदार चुटहिल हो चुके हैं। वहीं धूल के कारण दुकानदार एलर्जी व दमा के शिकार होने लगे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक यह सड़क करीब पांच साल पहले बनाई गई थी। लेकिन गुणवत्ता ठीक न होने से पहली बारिश में ही सड़क उखड़ने लगी और कई जगह गड्ढे बन गए थे। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ से सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्यालय के पास स्पीड ब्रेकर न होने से होती हैं दुर्घटनाएं
थाना नाराहट और बस स्टैंड के बीच सड़क किनारे दो विद्यालय है, लेकिन इनके आसपास कोई स्पीड ब्रेकर न बनने से तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर कई बार स्कूली बच्चे चुटहिल हो चुके हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार पीडब्ल्यूडी के अफसरों से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की इस सड़क के खस्ताहाल होने से काफी दिक्कतें लोगों को उठानी पड़ रही हैं। विभाग को इस ओर ध्यान देते हुए प्राथमिकता से इस सड़क को बनवाना चाहिए। -हरेंद्र सहाय, पूर्व प्रधान
सड़क से वाहनों से दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। डामर उखड़ जाने से गिट्टी छिंटककर दुकानदारों और राहगीरों को लगती है, जिससे वह चुटहिल हो जाते हैं। -राजाराम
मुख्यमार्ग की सड़क तो गांव से भी बदतर है। इससे उड़ रही धूल और छिंटक रही गिट्टी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग सड़क को जल्द बनाए।- प्रमोद पाठक
अफसरों की लापरवाही के कारण खस्ताहाल सड़क बन नहीं पा रही है। वाहनों के निकलने से सड़क से उड़ रही धूल के कारण दुकानदार एलर्जी और दमा के शिकार होने लगे हैं। -डॉ. महादेव प्रसाद उपाध्याय
नाराहट मार्ग जल्द बनवाने के संबंध में विभागीय अफसरों को निर्देश देंगे। यदि सड़क बनने में बजट की समस्या आ रही है, तो शासन स्तर से मंजूर कराएंगे।-मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री

इस वित्तीय वर्ष में नाराहट मार्ग बनवाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर भेजा जाएगा। मंजूर होने पर सड़क को प्राथमिकता से बनवाया जाएगा। -सुबोध कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed