फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road at Maholi Ghat in excellent condition, but safety measures overlooked.

Lalitpur News: महोली घाट पर सड़क चकाचक, सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी

Wed, 01 Jul 2026 03:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Road at Maholi Ghat in excellent condition, but safety measures overlooked.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली/ललितपुर। तहसील अंतर्गत बंगरिया से महोलीघाट मार्ग में सड़क निर्माण कर दिया है। लेकिन, घाट पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। मार्ग पर सड़क किनारे सुरक्षा के लिए रेलिंग नहीं लगाई है। जबकि इस घाटी में अंधा मोड़ है। ऐसे में वाहनों के अनियंत्रित होने पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
झांसी-सागर हाईवे में बंगरिया से डोंगराकलां होकर बम्हौरी बालाबेहट संपर्क मार्ग है। यह मार्ग महरौनी, मड़ावरा, टीकमगढ़ आदि क्षेत्र के लोगों को बालाबेहट, बीना, भोपाल जाने वाला प्रमुख मार्ग है। साथ ही स्थानीय लोग भी आस-पास के गांव के लिए आवागमन करते हैं। मार्ग पर सड़क भी अच्छी बनी हुई है। लेकिन, मार्ग में महोली घाटी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। ढलान पर उतरने व वाहन क्रॉस होने की स्थिति में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मार्ग में घाट पर दुर्घटनाएं हो चुकीं है। यही नहीं रिप्लेक्टर व संकेतक का भी अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

---
बारिश के मौसम में रहता अधिक खतरा
वर्तमान में बारिश का मौसम आ गया है। इससे मिट्टी गीली होने पर वाहन फिसलने का खतरा रहता है। इससे घाटी पर चढ़ना व वाहन के साथ उतरने में दुर्घटना का अधिक खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी सड़क किनारे सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो- 32
कैप्सन- रामगुलाम भौंडेले
वर्षों से सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कई घटनाएं होने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
- रामगुलाम भौंडेले
---
फोटो- 33
कैप्सन- चंद्रपाल सिंह यादव
महोली घाटी पर अधिक ढलान है। इसमें सुरक्षा के इंतजाम की कमी है। दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रिप्लेक्टर, रेलिंग व संकेतक लगाए जाना अधिक आवश्यक है।
- चंद्रपाल सिंह यादव
---
बंगरिया से बम्हौरीवंशा मार्ग में महोली घाट पर रेलिंग लगाई जाएगी। बजट के मिलते ही रेलिंग लगाए जाने का कार्य किया जाएगा।
-आरके राजपूत, सहायक अभियंता लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed