फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road asphalt surfacing halted due to the rainy season; a two-month wait lies ahead.

Lalitpur News: बारिश के मौसम से थमा सड़कों का डामरीकरण, दो माह करना होगा इंतजार

Mon, 13 Jul 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Road asphalt surfacing halted due to the rainy season; a two-month wait lies ahead.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में बारिश के मौसम में विकास कार्याें की रफ्तार थम गई है। दो प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होने के लिए दो माह का इंतजार करना होगा। इन मार्गों में गिट्टी व अन्य कार्य किए गए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में डामरीकरण नहीं होता है। इससे डामरीकरण के अलावा अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। सितंबर माह में डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। कारण बारिश में डामरीकरण करने पर ठीक से सेट नहीं हो पाता है। बारिश होने पर उखड़ने की समस्या हो जाती है। इसलिए अब बारिश का मौसम होने से डामरीकरण पर रोक लगा दी गई है। इससे जिले में निर्माणाधीन प्रमुख दो सड़कों का कार्य पूर्ण होने के लिए दो माह का इंतजार करना होगा।
---
बांसी-बार मार्ग
हाईवे से ब्लॉक बार मुख्यालय के लगभग 15 किलोमीटर मार्ग का निर्माण करीब 33 करोड़ से कार्य किया जा रहा है। अब तक यह सड़क 3.75 मीटर थी जिसकी चौड़ाई बढ़ाकर अब सात मीटर की जा रही है। वर्तमान में सड़क में गिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। इसमें डामरीकरण के लिए दो माह का इंतजार करना होगा। इससे अभी दो माह तक राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलना होगी।
विज्ञापन

---
ललितपुर-जखौरा मार्ग
जनपद से ब्लॉक जखौरा मुख्यालय को जोड़ने वाले 19 किलोमीटर मार्ग का निर्माण कार्य लगभग 50 करोड़ से किया जा रहा है। मार्ग को चौड़ीकरण के साथ किया जा रहा है। इसमें चौड़ीकरण के लिए एक ओर गिट्टी का कार्य पूर्ण हो गया है। दूसरी ओर भी तेजी से कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सितंबर तक अन्य कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। इसके बाद डामरीकरण किया जाएगा। इससे अभी राहगीरों को सुविधा के लिए इतंजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बारिश में डामरीकरण का कार्य बंद हो जाता है। वर्तमान में दो प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें डामरीकरण को छोड़कर गिट्टी बिछाए जाने व अन्य कार्यों को कराया जा रहा है। सितंबर में डामरीकरण कराया जाएगा।
- रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed