फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road accident Bike riding cousins died in Lalitpur

Accident: प्रीबोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की बाइक खंभे टकराकर रिपटा में गिरी, चचेरे भाइयों की मौत

Mon, 16 Jan 2023 03:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jan 2023 03:00 PM IST
सार

ललितपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां प्रीबोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की बाइक खंभे टकराकर बेकाबू हो गई और साइकिल सवार किशोरी को टक्कर मारते हुए रिपटा में गिर गई। दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अन्य और किशोरी घायल हो गए।

विज्ञापन
road accident Bike riding cousins died in Lalitpur
छात्रों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के बुढवार रोड़ पर अनियंत्रित बाइक पीतांबरा ग्रेनाइट फैक्टरी के पास सड़क किनारे खड़ी साइकिल सवार किशोरी से टकराकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक रिपटा में गिर गई। चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना में चचेरे भाई अनुज यादव (15) और अंशुल (17) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बुआ का बेटा शिवम और साइकिल सवार किशोरी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने चचेरे भाईयों को मृत घोषित कर दिया। शिवम और किशोरी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि तीनों लोग 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा देने रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed