फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rise of ineligible people in Antyodaya scheme

Lalitpur News: अंत्योदय योजना में अपात्रों का उदय

Fri, 06 Sep 2024 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rise of ineligible people in Antyodaya scheme
शासन के निर्धारित कोटे के कारण नहीं बढ़ती संख्या, पात्र खा रहे दर-दर की ठोकरें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में 27244 अंत्योदय कार्ड बनाए गए हैं, यह सभी कार्ड 2011 की जनगणना के आधार पर गरीबी रेखा से जीवन यापन करने के बनाए गए हैं। लेकिन इसमें कई अपात्रों के कार्ड बन गए हैं, सत्यापन न होने के कारण अभी तक पात्र व्यक्ति अंत्योदय के लिए भटक रहे हैं।
जनपद में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 2,63,808 पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड बनाए गए हैं। जिसमें 9 लाख 47 हजार 455 लोगों को खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसमें शहरी क्षेत्र में 32,764 व ग्रामीण इलाकों में 2,31,024 राशन कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें शहरी इलाके में पात्र गृहस्थी कार्डों की संख्या 29619 हैं, अंत्योदय कार्ड की संख्या 3145 है। ग्रामीण इलाकों में पात्र गृहस्थी कार्ड की संख्या 2,06,925 हैं, साथ ही अंत्योदय कार्ड की संख्या 24,099 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
शहरी क्षेत्र में अंत्योदय कार्ड की स्थिति
शहरी क्षेत्र - कार्ड संख्या - सदस्यों की संख्या
ललितपुर - 2442 - 7778
महरौनी - 133 - 453
पाली - 303 - 969
तालबेहट - 267 - 759

ग्रामीण इलाकों में अंत्योदय कार्ड की संख्या
विकास खंड का नाम- कार्ड संख्या- सदस्यों की संख्या
बार - 3378 - 7797
बिरधा - 4588 - 12124
जखौरा - 4878 - 12505
मड़ावरा - 3789 - 8670
महरौनी - 3575 - 9840
तालबेहट - 3891 - 8539
वर्जन
प्रतिवर्ष राशन के कार्ड के सत्यापन के लिए शासन से निर्देश प्राप्त होते हैं। वर्तमान में ऐसे कार्ड धारकों को सर्वे हो रहा है। जिन्होंने पांच माह से राशन नहीं उठाया है। उनके घर पर जाकर सत्यापन किया जाएगा। अंत्योदय कार्ड के कोटा शासन से निर्धारित हैं, उससे अधिक राशन कार्ड नहीं बनाए जा सकते हैं। - उमेश चंद्र मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed