{"_id":"659af10574e2102cae0b5d94","slug":"riot-control-exercise-done-in-police-line-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8599-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस लाइन में किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस लाइन में किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। अश्रुगैस गन, एंटी रॉयट गन चलाने का अभ्यास कराया गया।
रविवार को दंगा नियंत्रण का अभ्यास अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में कराया गया। पहले दो पार्टियां बनाई गईं। एक पार्टी दंगाई बनी, जबकि दूसरी पुलिस की दंगा नियंत्रण टीम थी। बलवाई बने लोग हमलावर हो गए। भीड़ को तितर बितर करने के लिए कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, टीयर स्मोक सेल, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय, जनपद के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी व पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारी, पुलिसकर्मी व एनसीसी केडेट मौजूद रहे।
-- -- -- --
पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया। इसमें पुलिस बल को दंगा नियंत्रण किस प्रकार से करना है। क्या-क्या सावधानी बरतनी है और दंगा नियंत्रण के समय प्रयोग किए जाने वाले हथियारों के बारे में जानकारी दी गई।
अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक