फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Revenue from tax on commercial use of private vehicles is being destroyed.

Lalitpur News: निजी वाहन का कामर्शियल प्रयोग कर लगा रहे राजस्व को चपत

Tue, 20 Feb 2024 03:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Revenue from tax on commercial use of private vehicles is being destroyed.
ललितपुर। चार पहिया निजी वाहनों का कामर्शियल में प्रयोग कर परिवहन विभाग के राजस्व को चूना लगा रहे हैं। यह हाल विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अनुबंध पर लगे वाहनों का है। इन वाहनों पर उत्तर प्रदेश शासन की पट्टी लगी हुई है, जबकि इनकी नंबर प्लेट सफेद रंग की है। ऐसे में इन वाहनों को विभाग द्वारा किए जा रहे भुगतान पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार अनुबंधित वाहन/कामर्शियल प्रयोग में लाए जाने वालों का अतिरिक्त टैक्स अदा करना होता है। इन वाहनों की रजिस्ट्रेशन प्लेट पीले कलर की होती है। इन वाहनों के बीच में कामर्शियल की पट्टी लगी होती है। लेकिन, सरकारी विभागों में लगे वाहन नियमों का धता बताकर फर्राटा भर रहे हैं। कुछ में उत्तर प्रदेश शासन लिखा है, जबकि इन वाहनों का नंबर निजी है। हद तो तब हो गई, जब जिम्मेदार ही परिवहन विभाग के राजस्व को चूना लगा रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
विद्युत विभाग की दो गाड़ियों पर हुई थी कार्रवाई
करीब एक साल पहले विद्युत विभाग के एसडीओ शहर व बांसी की दो गाड़ियों पर तत्कालीन एआरओ ने कार्रवाई कर दी थी। मामला तूल पकड़ने पर एक को सीज कर दिया तो दूसरे का चालान किया था। करीब एक माह बाद कोर्ट से गाड़ियां रिलीज हो सकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
निजी वाहनों का कामर्शियल के रूप में प्रयोग किए जाने की जानकारी है। इसके लिए विभागों को पत्र लिखकर अनुबंधित वाहनों की सूचना ली जाएगी। इसके बाद चालान की कार्रवाई की जाएगी।-मो. कय्यूम खान, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed