फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   retired fores officer blaim bribe for medical bills

चिकित्सा बिलों में 20 प्रतिशत कमीशन रिश्वत मांगने का आरोप

Wed, 29 Sep 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
retired fores officer blaim bribe for medical bills
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। शहर के मोहल्ला देवगढ़ रोड़ नेहरूनगर के पास निवासी सेवानिवृत्त वन दरोगा उदय भान सिंह ने वन विभाग के अधिकारी पर चिकित्सा बिलों को कोषागार में भेजने के एवज में 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने प्रार्थनापत्र में बताया कि पत्नी का उपचार झांसी के हंसारी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसके चिकित्सा बिल मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां से स्वीकृत होकर विभाग में पहुंच गए हैं। जहां से कोषागार में भेजने के एवज में विभागीय एक अधिकारी 20 प्रतिशत कमीशन मांग रहा है। बताया कि बिलों केे एक माह 11 दिन बीतने के बाद भी कोषागार में नहीं भेजा गया है। बिलों का भुगतान न होने से पत्नी का इलाज नहीं हो पा रहा है जिसको लेकर 21 सितंबर को अधिकारी से संपर्क करने किया। 23 सितंबर को डीएम को शिकायती पत्र दिया था, जिसके बाद अधिकारी भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। पीड़ित ने बिलों को कोषागार में भेजे जाने की मांग की है। जिससे पत्नी का उपचार हो सके। उन्होंने बताया कि पत्नी के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed