फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Residents of the town are craving for every drop of water

Lalitpur News: बूंद-बूंद पानी को तरस रहे कस्बा के बाशिंदे

Thu, 08 May 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Residents of the town are craving for every drop of water
जखौरा(ललितपुर)। हर घर जल योजना में सरकार ने करोड़ों रुपये खर्चकर घर-घर नल तो लगवा दिए लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते महीने में एक या दो बार ही नलों से पानी आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नल से नियमित पानी न मिलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जखौरा-विजरौठा ग्राम समूह पेयजल योजना से वर्ष 2019-20 में जखौरा ब्लॉक मुख्यालय पर करीब 10 हजार की आबादी को मैनवारा ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल सप्लाई की गई थी। करीब छह माह से कस्बा में नियमित पेयजल सप्लाई न मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पहले माह में एक दो बार आता था लेकिन एक महीने से वह भी बंद हो गया है। गर्मी में कई हैंडपंपों का जलस्तर गिरने से पानी का संकट गहराने लगा है। जिसके कारण लोगों को पानी के लिए दूरदराज स्थानों पर लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवर अभियंता लाल मोहम्मद से शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बा में माह में एक या दो बार ही नलों से पानी आ रहा था लेकिन एक माह से वह भी बंद हो गया है। ऐसे में दूरदराज स्थानों पर लगे हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है। -परशुराम
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा में नलों से नियमित पानी न आने की शिकायत कई बार कर चुके हैं लेकिन नलों की समस्या आज तक नहीं सुधरी। कभी कभार सड़कों पर जरूर लीकेज लाइन का पानी फैलता दिख जाता। -अजब सिंह

जखौरा में पानी की सप्लाई किस कारण से बाधित हो रही है। इसकी जानकारी कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।-अवनीश सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम (ग्रामीण क्षेत्र)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed