फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Reservation for backward classes in judiciary will improve the system: Anupriya Patel

न्यायपालिका में पिछड़ों को आरक्षण से सुधरेगी व्यवस्था : अनुप्रिया पटेल

Tue, 03 Dec 2024 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 03 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Reservation for backward classes in judiciary will improve the system: Anupriya Patel
अपना दल के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ मजबूत करने पर दिया बल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने न्यायपालिका और आउटसोर्सिंग में पिछड़ों और अनुसूचित जाति को आरक्षण देने की वकालत की है। यहां जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि न्यायपालिका में आरक्षण होने से न्याय व्यवस्था में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अपना दल सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन चाहता है। यदि व्यवस्था में परिवर्तन नहीं, तो ऐसी सत्ता को ठोकर मारते हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी ने शुरुआत से ही दबे, कुचले, निचले और पिछड़े वर्ग के लोगों के हक के लिए संघर्ष किया है। इसका नतीजा है कि एक छोर से दूसरे छोर तक उनकी उनकी पार्टी का विस्तार हुआ है। कहा कि उनकी पार्टी के बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने पार्टी की शुरुआत से ही उसे आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष किया है। ऐसे नींव के पत्थर को अपने बीच देखकर कार्यकर्ताओं को बहुत ऊर्जा मिलती है। ऐसे हमारे स्तंभ और नींव के पत्थर प्रेरणा देते हैं। डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को हर हालात में भी आगे लेकर चलना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहाकि उन्होंने सर्वदलीय बैठक के दौरान आउटसोर्सिंग भर्ती में आरक्षण के मुद्दे को सत्ता के शीर्ष में संज्ञान लाने का प्रयास किया है। न्यायाधीशों के पदों पर दबे, कुचले, निचले वर्ग के लोग नहीं रहेंगे तो न्याय व्यवस्था में परिवर्तन नहीं होगा। लोकतंत्र में हर पद पर हर वर्ग के लोग होने चाहिए। अखिल भारतीय न्यायिक सेवा परीक्षा होनी चाहिए तो हर वर्ग को न्यायपालिका में सेवा का अवसर मिलेगा। न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि होगी और हर वर्ग का पैसा और समय व ऊर्जा भी बचेगी। इस सोच को लेकर पार्टी संघर्ष करती है। उन्होंने संभल में हुई घटना को लेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल बाजों व राई सैरा नृत्य के साथ किया स्वागत
राष्ट्रीय अध्यक्ष का ढोल बाजों एवं राई सैरा नृत्य के साथ स्वागत किया गया। मंच पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। यहां मंसूरी समाज ने अशोक स्तंभ, युवा कार्यकर्ताओं ने चांदी का कप प्लेट, किसी ने मुकुट और चांदी की तलवार तो किसी ने संत गाडगे का चित्र भेंट किया।

पार्टी के विधायक, पदाधिकारी रहे उपस्थित
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल, पूर्व कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, विधायक अधिवक्ता सरोज कुरील, सुनील पटेल और आरके पटेल, रश्मि आर्या, संजीव सिंह राठौर के अलावा नेता विधायक दल रामविलास वर्मा, विधायक सुरभि पटेल, संजीव सिंह राठौर, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा, विधायक रश्मि आर्या, सुधा आर्या, सीमा पटेल, विद्यामती आदि उपस्थित रहे। प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, मन्नू कोरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हरीराम निरंजन, चंद्रशेखर पंथ भी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed