फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Republic Day celebrated in schools and government offices

Lalitpur News: विद्यालयों व सरकारी कार्यालयों में रही गणतंत्र दिवस की धूम

Mon, 29 Jan 2024 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated in schools and government offices
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। गणतंत्र दिवस पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। तहसील भवन पर उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव ने ध्वज फहराया। इस दौरान नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी, अधिवक्ता, तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष पुनीत सिंह ने, श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक मनोज कुमार भट्ट ने ध्वज फहराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थापक प्रधानाचार्य स्व. रामकुमार त्रिपाठी की प्रतिमा का जीर्णोद्धार हुआ। एसडीएम सहित शिक्षक मौजूद रहे। जीजीआईसी में प्रधानाचार्य अंजना वर्मा ने, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रीना वालिया ने ध्वज फहराया। केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य आरएस सांरग ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने समूह नृत्य, समूह गीत आदि प्रस्तुत किए। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने पर अनुप्रिया पाठक और वाणिज्य वर्ग में नयन कंचन और हाईस्कूल की छात्रा आकांक्षा पुरोहित को सम्मानित किया गया। इस दौरान अनिल कुमार, प्रशांत तोमर, मुकुंद कुमार, निखिल कुमार, रविंद्र कुमार लिटौरिया, श्वेता शर्मा, मधु गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

-------
धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
मड़ावरा। सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। प्रातः साढ़े आठ बजे तहसील कार्यालय में एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप ने ध्वजारोहण किया तो विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में प्रातः 10 बजे राष्ट्रध्वज फहराया गया। बीडीओ कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य, प्रबंधक आदि ने तिरंगा फहराया। विद्यालयों में छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वंदे मातरम से गूंजा प्राथमिक विद्यालय
देवरान (बार)। प्राथमिक विद्यालय रौतयाना में ध्वजारोहण अध्यापक रामकुमार ने किया। बच्चों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गाया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान अध्यापक राजीव लिटोरिया, चंपा देवी रैकवार आदि मौजूद रहे। संवाद
बच्चों ने दी प्रस्तुति
दैलवारा-सौजना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. गंगाराम ने, भारतीय किसान संघ कार्यालय पर प्रांत उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राधे, लक्ष्मीनारायण पटैरिया, पवन प्रताप सिंह, चंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, बलराम श्रीवास्तव, राम सिंह, जयदीव आदि मौजूद रहे। उधर प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में अजमुल खान ने, प्राथमिक विद्यालय दो में प्रतीक्षा लोहिया, पशु चिकित्सालय में डॉ. एसके अग्रवाल ने, बहुउद्देश्यीय किसान प्राथमिक ग्रामीण समिति पर ऊदल सिंह ने ध्वजारोहण किया।

सौजना। अर्जुन सिंह विद्या मंदिर कुसमांड में प्रधान सोबरन सिंह बुंदेला ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने नाटक, देशभक्ति नृत्य, भाषण एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुजान सिंह परमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,अर्जुन सिंह, साहब सिंह बुंदेला, विशाल मिश्रा, सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे। इधर, ग्राम गौना कुशमांड में महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने नृत्य, भाषण एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि प्यारे लाल कुशवाहा, मोहन राज, प्रबंधक विशाल मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed