फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report filed on advocate for cheating and forgery in court

न्यायालय में धोखाधड़ी व कूटरचना करने में अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Aug 2022 09:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Report filed on advocate for cheating and forgery in court
ललितपुर। सीजेएम न्यायालय से एक वकील ने रसीद चोरी करके फर्जी मुहर लगाकर एआरटीओ कार्यालय में जमा कर दिया। मामले की पोल तब खुली जब एआरटीओ कार्यालय ने रसीद का सत्यापन न्यायालय से कराया। मामले में सीजेएम कोर्ट के लिपिक की तहरीर पर वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिवीजन(फास्ट ट्रैक कोर्ट) में कनिष्ठ लिपिक अनिकेत कोष्टा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 24 अगस्त को अधिवक्ता प्रहलाद सिंह पुत्र सुरेश सिंह कार्यालय में राष्ट्रीय लोक अदालत (13 अगस्त 2022) के एमवी एक्ट के डिस्पोजल चालान की रसीद लेने के लिए आए थे। उसने जब 25 अगस्त को चालान बुक को में देखा तो एक खाली रसीद संख्या 254600 की अभियुक्त की प्रति गायब थी। यह रसीद अधिवक्ता ने चोरी से फाड़कर गायब कर दी।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने रसीद एआरटीओ कार्यालय में जमा करने लिए दी। जिस पर एआरटीओ कार्यालय के बाबू जीशान ने रसीद का सत्यापन करने के लिए सीजेएम न्यायालय में नियुक्त अहलमद जयदेव सिंह से संपर्क किया। जिस पर बताया गया कि न्यायालय से कोई रसीद नहीं जारी की गई है। इसके बाद जब रसीदों का मिलान किया गया तो पता चला कि एआरटीओ में दी गई रसीद गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिक ने बताया कि अधिवक्ता प्रहलाद सिंह ने चोरी से रसीद फाड़कर और फर्जी तरीके से सीजेएम के दस्तखत मुहर लगाकर एआरटीओ कार्यालय में दे दी। मामले की जानकारी सीजेएम और जिला न्यायाधीश को दी गई। जिला न्यायाधीश और सीजेएम के निर्देश पर कनिष्ठ लिपिक की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed