फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report filed on 13 including former district panchayat member in the fight

मारपीट में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 13 पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Jan 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Report filed on 13 including former district panchayat member in the fight
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पटेल नगर में प्लाट पर निर्माण कार्य रोककर सिख युवक के साथ मारपीट करने से उसका जूड़ा खुल जाने एवं जान से मारने की धमकी के मामले कोतवाली पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें छह नामजद एवं सात अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी परमजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता ने 17 नवंबर 1989 एवं 19 जून 1989 को नगर पालिका बाहर हद पटेल नगर में आवासीय भूखंड वंशी कुशवाहा से खरीदे थे। आठ जनवरी को वह अपने भूखंडों पर निर्माण कार्य करा रहा था। तभी ग्राम सरखड़ी, हाल रावतयाना पटेल नगर निवासी अतर सिंह उर्फ पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल निरंजन, ग्राम पटसैमरा, हाल रावतयाना निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ बबीराजा, रावतयाना पटेलनगर निवासी बती, मोहल्ला आजादपुरा निवासी थान सिंह, मोहल्ला तालाबपुरा निवासी पुरुषोत्तम सिंह, संतोष जैन एवं पांच-सात अज्ञात व्यक्ति असलहा लेकर आए और निर्माण कार्य रोकने को कहा।
विज्ञापन

जब उसने कहा कि वह अपने प्लाट पर निर्माण करा रहे हैं तो इसी बात से नाराज होकर गाली गलौज करते हुए उसके व उसके भाई भूपेंद्र सिंह के साथ मारपीट करने लगे। उन लोगों ने कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर दीवार के खंडे गिरा दिए, जिससे उसे बीस हजार रुपये का नुकसान हो गया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया, तो वह लोग निर्माण करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मारपीट में उसका जूड़ा खुल गया। यह गलत है और सिख मर्यादा के खिलाफ है। कोतवाली पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed