फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report filed against five for abetment to suicide

आत्महत्या के लिए उकसाने में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Mar 2022 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Report filed against five for abetment to suicide
मड़ावरा। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गढोलीकलां निवासी युवक के 28 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गढोलीकलां निवासी रामस्वरुप पुत्र घसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जनवरी में वह अपने गांव की एक परचून की दुकान पर गया, तब गांव के ही सीताराम अहिरवार ने उसे देखकर गाली गलौज की। जिस पर वह वापस लौट आया। इसके तीन दिन बाद उसका पुत्र मूलचंद्र उसी किराने की दुकान पर गया और सीताराम को पिता से गाली-गलौज करने का उलाहना दिया, तो सीताराम, उसके भाई मनोज, देशराज पुत्र आनंदी, रामदयाल पुत्र परीक्षत और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। इसे लेकर उसका पुत्र काफी परेशान चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर 28 फरवरी को इन लोगों और मम्मों उर्फ रामदास सुमन ने उसके पुत्र मूलचंद्र को रास्ते में रोककर गोली मार देने की धमकी दी गई। रामस्वरूप का आरोप है कि अपनी जान का खतरा देखते हुए बेटे मूलचंद्र ने मामला सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। घटना से परेशान और क्षुब्ध होकर मूलचंद्र ने रात में फांसी लगा ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed