फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report filed against eight accused including husband in mother-son murder

Lalitpur: मां-बेटे की हत्या में पति समेत आठ आरोपियों पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Oct 2022 12:42 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

थाना बार इलाके के डुुलावन गांव में दो दिन पहले मां-बेटे के शव कुआं में मिलने के मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने पति समेत आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Report filed against eight accused including husband in mother-son murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

थाना बार क्षेत्र के ग्राम डुुलावन में दो दिन पहले मां-बेटे का शव कुआं में मिलने के मामले में थाना बार पुलिस ने पति समेत आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


थाना सोजना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा भदौरा निवासी धरीराम कुशवाहा ने थाना बार में तहरीर देकर बताया कि बीते तीन दिन पहले बीते 27 सितंबर की रात को उसकी बहन लाडकुंवर (27) एवं उसका बेटा दीपचंद (5) की शादी वर्ष 2010 में थाना बार क्षेत्र के ग्राम डुलावन निवासी राजकुमार कुशवाहा पुत्र हरप्रसाद के साथ हुई थी। उसके दो बेटे थे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाए कि उसकी बहन लाडकुंवर एवं उसके बेटे दीपचंद को उसके जीजा राजकुमार, सखी पत्नी बल्लू, सुकन, रामप्यारी, फूलचंद,पचू कुुशवाहा, सगना एवं बल्लू ने साजिशन से रात में इन सब लोगों ने मारकर कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी बहन एवं भांजे की मौत हो गई। थाना बार पुलिस ने मामले में सभी आठों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत संदिग्ध, बिसरा लैब भेजा
ग्राम डुलावन में रात भर से गायब महिला और उसके पांच वर्षीय बेटे के शव 28 सितंबर को सुबह कुएं में पड़े मिले थे। जिनका बृहस्पतिवार को थाना बार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते विसरा सुरक्षित रखकर लैब में जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं उसके बेटे की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed