फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report filed against 20 for obstructing government work

पुलिस से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने में एक नामजद व 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Sep 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 20 for obstructing government work
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनौरा में युवती का शव कुएं में मिलने की जानकारी पर पहुंचे दरोगा व अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट पर आमादा होते हुए जान से मारने की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि थाने में अपराध संख्या 633/22 धारा 366, 506, 120बी पंजीकृत है। जिसकी विवेचना वह करत रहे हैं। उक्त मुकदमा में ग्राम अनौरा निवासी युवती को लेकर उसके पिता 23 सितंबर को थाने आया था, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण हुआ था, जिसमें पीड़िता व उसके पिता की ओर से अपनी आंतरिक व बाह्य परीक्षण कराने से मना कर दिया था और पीड़िता के 161 के बयान दर्ज किए थे और वीडियो भी बनाया गया था। बयान दर्ज होने के बाद पीड़िता को उसके पिता के सुपुर्द कर 164 के बयान दर्ज कराने के लिए कहकर भेज दिया था। अगले दिन 24 सितंबर को सुबह नौ से दस बजे के बीच युवती के पिता की सूचना पर वह एसआई अरविंद तिवारी, हेड कांस्टेबल नूर मोहम्मद, कांस्टेबल अमित तिवारी, मनीष कुमार साहू के साथ ग्राम अनौरा पहुंचा तो कुएं में कूदी युवती को निकालने का प्रयास लोगों के साथ किया। तभी गांव के ही गोपाल सिंह पुत्र दलीप सिंह वादी व उसके परिजनों को भड़काने लगा और इसी बीच फायर सर्विस के कर्मचारी पहुंच गए और उन लोगों ने युवती का शव बाहर निकाला। उक्त गोपाल सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर के उकसाने पर करीब 15-20 अज्ञात पुरुष व महिलाओं द्वारा उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। तभी उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और मौके पर ग्रामीणों ने व पुलिस बल जो उसके साथ में था, उन लोगों ने भी उसे बचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed