{"_id":"67450a3555ada33465070ba7","slug":"repair-of-sunken-roads-started-at-many-places-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-124678-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जगह-जगह धंसी सड़क की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जगह-जगह धंसी सड़क की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तुवन चौराहा तक मरम्मत के बाद धंसने से खराब हुई सड़क जल्द ही दुरुस्त होगी। कार्यदायी संस्था ने सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है। सड़क काटकर गड्ढों को भरा जा रहा है।
शहर में डोंडाघाट से तुवन चौराहा होकर जेल चौराहा तक पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत कराने के चंद दिनों बाद ही यह धंसनी शुरू हो गई। तीन स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। अमर उजाला ने 25 नवंबर के अंक में पेज दो पर ‘मरम्मत करने के 15 दिन बाद ही धंस गई सड़क’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आई कार्यदायी संस्था ने सड़क की मरम्मत सोमवार से शुरू कर दी है। जल निगम नगरीय इकाई के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल ने बताया कि नगर संसाधन केंद्र के पास सड़क की खोदाई कर गड्ढा भरा जा रहा है।ा