फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Renowned in shot put, Rishiraj stood first in long and high jump.

Lalitpur News: गोला फेंक में यश, लंबी और ऊंची कूद में ऋषिराज रहे प्रथम

Wed, 16 Oct 2024 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Renowned in shot put, Rishiraj stood first in long and high jump.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्जुन खिरिया/ललितपुर। संकुल स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। संकुल गौना अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। गोला फेंक में कक्षा 8वीं के छात्र यश प्रथम रहे। लंबी और ऊंची कूद में ऋषिराज प्रथम रहे। खो-खो में बालक और बालिका में झरावटा प्रथम रहा। वालीबॉल में बालक-बालिका वर्ग में झरावटा प्रथम और अर्जुन खिरिया दूसरे स्थान पर रहा।
परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभा को उचित मंच देने के लिए विद्यालय, ब्लॉक और जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इसी क्रम में ब्लॉक मड़ावरा के संकुल केंद्र गौना में चल रही प्रतियोगिता मंगलवार को स्कूल प्रागंण में हुई। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और प्रधान प्रतिनिधि प्रताप सिंह पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि राकेश शर्मा और पूर्व माध्यमिक शिक्षक से सुजान पटेल, वेदराम प्रजापति रहे।
विज्ञापन

विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नोडल संकुल उमाशंकर नामदेव, पीएमश्री विद्यालय झरावटा के शिक्षक जयहिंद सिंह, अनुदेशक राजेश प्रजापति, मुनींद्र, रामप्रताप, विक्रांत राजा, अवध सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed