{"_id":"6791348ef653b6f63404cf9f","slug":"remove-kalari-save-the-village-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128156-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कलारी हटाओ... गांव बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कलारी हटाओ... गांव बचाओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शराब की वजह से गृहक्लेश और परिवार के बर्बादी के कगार पर पहुंच जाने से परेशान महिलाओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। गांव में संचालित ठेके को स्थानांतरित करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
गांव-गांव सरकारी ठेके संचालित हो रहे हैं। नशे की लत से परिवार तबाह हाे रहे हैं। इसके खिलाफ तहसील महरौनी के सिंदवाहा की महिलाओं ने चुप्पी तोड़ी और घूंघट से निकलकर शराब बंद कराने बुधवार को मुख्यालय पहुंच गईं। यहां उन्होंने कलारी हटाओ, गांव बचाओ के नारे लगाए। महिलाओं ने बताया कि गांव में शराब की दुकान से उनका परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है। शराब पीने के लिए लोग घर का अनाज, बर्तन सहित अन्य सामान तक बेच दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। ा