फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   religious places and schools, alcholol and weed selling

धार्मिक स्थल और स्कूल के पास बिक रहा शराब और गांजा

Wed, 18 Aug 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
religious places and schools, alcholol and weed selling
illigle wine.jpg - फोटो : illigle wine.jpg
डोंगराखुर्द/ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के गांव गोना में धार्मिक स्थल और प्राथमिक विद्यालय के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गांजा और शराब बेची जा रही है। इससे इलाके का माहौल भी खराब हो रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने थाना पुलिस को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से शराब और गांजे की बिक्री की जा रही है। इससे मुहल्ले का वातावरण खराब बना हुआ है। सुबह शाम पियक्कड़ों का जमघट लगा रहता है जिससे मंदिर आते जाते समय श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा नजदीक में ही कन्या प्राथमिक विद्यालय है, फिर भी यहां पर शराब और गांजे की बिक्री की जा रही है जबकि शासन के सख्त निर्देश हैं कि धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास किसी भी सूरत में मादक पदार्थों की बिक्री न की जाए। इस मौके पर अवनीश भोंडेले ,भावेंद्रू भोंडेले ,अभिप्रीत भोंडेले, अवनीश कुमार आदि के हस्ताक्षर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed