फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Relief: High-tension lines crossing the highway are marked and will be underground at nine locations.

राहत : हाईवे पार करने वाली हाईटेंशन लाइनें चिह्नित, नौ स्थानों पर होंगी अंडरग्राउंड

Wed, 26 Nov 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Relief: High-tension lines crossing the highway are marked and will be underground at nine locations.
- बिजली विभाग 103 करोड़ से डालेगा अंडरग्राउंड लाइन, टेंडर जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा बिरधा-नाराहट क्षेत्र में हाईवे पर सड़क पार करने वाली हाईटेंशन लाइनों के स्थान चिह्नित किए गए हैं, कुल नौ स्थानों पर अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी। इसके लिए बिजली विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं, जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
नाराहट क्षेत्र में हाईवे पर नौ ऐसे स्थान हैं, जहां 33 व 11 केवी की हाईटेंशन लाइनें सड़क क्रॉस कर रही हैं और यह लाइनें कई जगह ऐसे स्थानों से भी निकल रही हैं, जहां अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र हैं और यहां लोगों का आवागमन अधिक बना रहता है। ऐसे में हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट होने के चलते हादसे की संभावना रहती है। बंगरिया तिराहा पर तो हाईवे पर लकड़ी की बल्ली पर ही हाईटेंशन लाइन को बांधकर क्रॉस कराया गया है। ऐसे में यहां हादसे की संभावना अधिक रहती है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने बीते माह 25 अक्तूबर 2025 को पेज नंबर छह पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब इस मामले को बिजली विभाग ने गंभीरता से लिया और पिपरिया के डोंगरा, सरखड़ी तिराहा, बेटना बस स्टैंड, नाराहट तिराहा, बाबा पेट्रोल पंप बिरधा, खितवांस स्टेशन के सामने, सतरवांस पुल के पास, मामा भांजा पेट्रोल पंप अमझरा और गोना मंडी के पास हाईवे पर हाईटेंशन लाइनों को हटाकर 103 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड 33 व 11 केवी की केबल डाली जाएंगी। इस संबंध में वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत ने बताया कि इन सभी लाइनों को बिजली विभाग ने बिजनेस प्लान 2025-26 में शामिल किया है और इसकी स्वीकृति मुख्यालय से मिल भी चुकी है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

--------------
पूर्व में भी कई बार उठाया था मुद्दा
नाराहट बिरधा क्षेत्र में हाईवे पर क्रॉस कर रही हाईटेंशन लाइनों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए 10 दिसंबर 2024, 25 अप्रैल 2025 और 25 अक्तूबर 2025 को खबरें प्रकाशित की थीं। बिजली विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और इसके लिए एक करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से इन लाइनों को हटाकर अब अंडरग्राउंड केबल डाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed