{"_id":"65e769d077b3a7f6810760a4","slug":"relief-government-sent-rs-3-crore-as-compensation-for-crop-destroyed-in-hailstorm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-111413-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: ओलावृष्टि में नष्ट फसल की क्षतिपूर्ति को शासन ने भेजे तीन करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: ओलावृष्टि में नष्ट फसल की क्षतिपूर्ति को शासन ने भेजे तीन करोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विगत एक व दो मार्च को ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तत्काल नुकसान के आकलन के लिए राजस्व कर्मियों की टीमों का गठन किया। रिपोर्ट आते ही इसे शासन को भेजा गया, शासन ने तीन करोड़ की धनराशि भेज दी है।
बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए शायद पहली बार इतनी जल्दी किसानों को राहत मिली है। जिला प्रशासन ने तत्काल रिपोर्ट भेजी और 72 घंटों में शासन से राहत राशि निर्गत हो गई। ओलावृष्टि से चार हजार से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। सदर तहसील के करीब 1600 किसान, तालबेहट में 750, पाली में 700 व महरौनी में करीब 1300 सौ किसान की फसलों का आकलन किया गया है। तीन करोड़ रुपये से इन किसानों को राहत दी जाएगी। ललितपुर तहसील में एक करोड़ 60 लाख रुपये, तालबेहट में 60 लाख, पाली में 25 लाख व महरौनी में 65 लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप किसानों काे वितरित किया जाएगा। मड़ावरा तहसील में ओलावृष्टि न होने से वहां की फसलाें को नुकसान नहीं पहुंचा है। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है, जल्द ही किसानों के खाते में यह राहत राशि पहुंचाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ओलावृष्टि में नष्ट फसलों के मुआवजे के लिए शासन ने तीन करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत की है, जल्द ही यह रकम किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। साथ ही बीमा कंपनी को सर्वे के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
अक्षय त्रिपाठी जिलाधिकारी।