फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Relief as manual fitness testing resumes at the ARTO office.

Lalitpur News: एआरटीओ कार्यालय में मैन्युअल फिटनेस शुरू होने से मिली राहत

Fri, 26 Jun 2026 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Relief as manual fitness testing resumes at the ARTO office.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में फिटनेस शुरू होने से वाहन स्वामियों को राहत मिली है। एटीएस सेंटर के अभाव में वाहन स्वामियों को झांसी के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिसके कारण वाहन स्वामी फिटनेस में रुचि नहीं दिखा रहे थे। लेकिन, अब तक फिटनेस कराने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई है। कार्यालय में प्रतिदिन आठ से दस वाहन फिटनेस हो रहे हैं।

जिले में लगभग 11 हजार व्यवसायिक वाहन पंजीकृत है। इन वाहनों को प्रति वर्ष फिटनेस कराना होता है। शासन ने बीते माह में मैन्युअल ढंग से फिटनेस सुविधा बंद कर दी थी। ऐसे में वाहन स्वामियों को (एटीएस) ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन सेंटर झांसी जाना पड़ता था। इससे परेशानी बढ़ गई थी। अधिक दूरी के चलते कई वाहन स्वामी फिटनेस तक को नहीं जा रहे थे। इससे अनफिट वाहनों की संख्या भी बढ़ गई थी। लेकिन, बीते माह से एआरटीओ कार्यालय में मैन्युअल तरीके से वाहनों की फिटनेस सुविधा शुरू हो गई है। एआरटीओ विपिन कुमार चौधरी का कहना है कि यह सुविधा 31 दिसंबर तक रहेगी।
विज्ञापन

----
कार्यालय पर मैन्युअल तरीके से वाहनों की फिटनेस शुरू होने से सुविधा हो गई है। अब प्रतिदिन आठ से दस वाहन फिटनेस को आ रहे हैं।
- विपिन कुमार चौधरी, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed