{"_id":"68224807c73cb7bb33020a0a","slug":"relief-amount-of-rs-9-lakh-given-to-24-farmers-for-loss-due-to-crop-burning-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-135010-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल जलने में हुए नुकसान के 24 किसानों को दी नौ लाख की राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल जलने में हुए नुकसान के 24 किसानों को दी नौ लाख की राहत राशि
विज्ञापन
- आग की घटनाओं में मंडी समिति करती है किसानों की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर आग से फसल जलने के मामले में मंडी समिति द्वारा सत्यापन कराने के बाद 24 किसानों को आर्थिक राहत राशि उपलब्ध कराई है।
राजस्व विभाग द्वारा उन किसानों के खेतों का निरीक्षण करते हुए फसलों के नुकसान का आकलन किया था और अलग-अलग समय पर 24 किसानों की सूची मंडी समिति प्रशासन को भेजी गई थी, जिसके बाद मंडी समिति द्वारा ऐसे 24 किसानों को आग से हुए नुकसान के मामले में कुल लगभग नौ लाख रुपये की राहत धनराशि प्रदान कर दी गई है। मंडी समिति द्वारा खड़ी और कटी हुई रखी फसल में हार्वेस्टर, थ्रेसर से निकलने वाली चिंगारियों से आग लगने या फिर गाज गिरने से लगने वाली आग के मामले में किसानों को ढाई एकड़ तक की फसल के नुकसान पर तीस हजार रुपये, ढाई से पांच एकड़ तक की फसल के नुकसान के मामले में चालीस हजार रुपये और दो हेक्टेयर से अधिक यानी पांच एकड़ से अधिक फसल के नुकसान पर पचास हजार रुपये तक की आर्थिक राहत राशि प्रदान की जाती है।
्र-- -- -- -- --
आग से खड़ी और कटी हुई फसलों में हुए नुकसान के मामले में 24 किसानों को मंडी समिति की ओर से नौ लाख रुपये की राहत दी गई है।
सतेंद्र कुमार, मंडी सचिव।

्र