फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Registers worker Data will be update

पंजीकृत श्रमिकों का डाटा होगा अपडेट

Tue, 24 Mar 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Registers worker Data will be update
ललितपुर। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत समस्त निर्माण श्रमिकों के लिए कोरोना वायरस के बढते प्रभाव के कारण मुख्यमंत्री ने आपदा राहत योजना जारी की है। ऐसे में सभी पंजीकृत श्रमिकों का डाटा अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी अग्रहरि ने बताया कि पंजीकृत समस्त निर्माण श्रमिकों के डाटा/ विवरण में बैंक विवरण (खाता संख्या एवं आईएफएससी कोड सहित) सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संकलित करते पोर्टल पर शत - प्रतिशत अपडेट करने की प्रक्रिया श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में चल रही है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से निर्माण कार्य में संलग्न प्रतिष्ठानों (बिल्डरों एवं ठेकेदारों आदि) से अपील है कि उनके अधीन कार्यरत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो अपना बैंक खाता अभी तक सत्यापित नहीं करा सके हैं, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित धनराशि ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाते को सत्यापित/अपडेट/आपरेटिव कराने की आवश्यकता है। समस्त पंजीकृत श्रमिकों से आग्रह है कि वह अपना श्रमिक पंजीकरण कार्ड, बैंक पास बुक एवं आधार कार्ड की स्कैन कॉपी मोबाइल नंबर सहित कार्यालय में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के व्हाट्सएप/ हेल्पलाइन नंबर- 7007767853 पर उपलबब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed