फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Recorded in the Guinness Book of inquiry sitting on plantation

गिनीज बुक में दर्ज पौधरोपण पर बैठी जांच

Fri, 30 Sep 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Recorded in the Guinness Book of inquiry sitting on plantation
green plant, lalitpur news - फोटो : demo
सैदपुर (ललितपुर)। गिनीज बुक में दर्ज पांच करोड़ पौधरोपण पर जांच बैठा दी गई है। वन निगम के महाप्रबंधक को झांसी व ललितपुर जिले में पड़ताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृहस्पतिवार को उन्होंने मड़ावरा वन क्षेत्र में पौधरोपण की हकीकत जानी।
विज्ञापन


शासन ने क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए वृहद पौधरोपण अभियान चलाया। जिसमें सबसे ज्यादा फोकस ललितपुर जिले में रहा। जिले में आफ सीजन के दौरान गौना वन क्षेत्र में करीब बारह लाख रुपये पौधे रोपित कर उसे गिनीज बुक में स्थान दिलाया। इससे उत्साहित होकर शासन ने मानसूनी सीजन को चुना। जिसमें एक दिन में पांच करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया। जिसके सापेक्ष ललितपुर जिले में करीब सत्रह लाख पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


वर्तमान में यह पौधरोपण सवालों के घेरे में है। जिस पर शासन ने जांच बैठा दी है। झांसी व ललितपुर जिले में पड़ताल की जिम्मेदारी वन निगम महाप्रबंधक लखनऊ एसके रस्तोगी को सौपी गई। बृहस्पतिवार को उन्होंने मड़ावरा वन रेंज में पौधरोपण की पड़ताल की। यहां मड़ावरा वन ब्लाक के दस हेक्टेयर क्षेत्र में छह हजार दो सौ पचास, इसी ब्लाक के दूसरे स्थल पर दस हेक्टेयर क्षेत्र में आठ हजार सात सौ पचास, हसरी ब्लाक के दस हेक्टेयर क्षेत्र में आठ हजार सात सौ पचास एवं दूसरे स्थल पर दस हेक्टेयर क्षेत्र में भी इतने ही पौधे रोपित किए गए। इस तरह समूची मड़ावरा रेंज में कुल दो लाख अठासी हजार चार सौ अड़तीस पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने प्रत्येक ब्लाक का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएफओ वीके जैन, रेंजर आरएस यादव, वन दारोगा संदीप, ऊदल व वीट प्रभारी ओमप्रकाश उनके साथ रहे। गौरतलब है कि गौना वन रेंज में आफ सीजन में लगाए पौधों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। इसके अलावा सत्रह लाख पौधों को रोपित करने के दौरान कई अतिक्रमण वाले स्थल चुने गए थे, जिन्हें आज तक खाली नहीं कराया जा सका। ऐसे में पौधरोपण पर सवाल उठने लाजिमी हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed