फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ready to welcome children Children's Libr

बच्चों के स्वागत को तैयार बाल पुस्तकालय

Mon, 23 May 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ready to welcome children Children's Libr
libreri, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। जिला बाल पुस्तकालय ने बच्चों की छुट्टियां बिताने का इंतजाम कर लिया है। पुस्तकालय में बच्चों को पढ़ने के लिए चाचा चौधरी, शक्तिमान, साबू की कॉमिक्स एवं कंप्यूूटर गेम उपलब्ध कराए गए है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नगर का इकलौता बाल पुस्तकालय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में स्थित है। पिछले कई महीनों से पुस्तकालय विभागीय उदासीनता के चलते अस्त-व्यस्त पड़ा था, जिससे बच्चों ने पुस्तकालय से किनारा कर लिया था। अब, स्कूलों में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां हो गई है तो पुस्तकालय प्रबंधन को भी बच्चों की याद आ गई है। बच्चों को पुस्तकालय में आकर्षित करने के लिए अनेक उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन


जिसमें बच्चों को पढ़ने के लिए चाचा चौधरी, जिद्दी कजान, कॉमिक वर्ल्ड-73, महायुद्घ, चीखता कब्रिस्तान, खौफनाक खेल भोकाल, शक्तिमान, मैनड्रेक, नागराज का कहर, खून के छींटे, रद्दी की रानी, बौने का जादू, भोकाल बना कंकाल आदि कॉमिक्स व अन्य ज्ञान परक पुस्तकें रखीं गई हैं। वहीं, बच्चे कंप्यूटर पर पेंटिंग व गेम खेल सकते हैं। गर्मी के मद्देनजर पुस्तकालय का समय भी परिवर्तित कर दिया गया है। अब पुस्तकालय संचालन सुबह आठ से सुबह दस बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे खुलेगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन किताबें पढ़ने की भी होगी सुविधा
बच्चों को मनपसंद पुस्तकें पढ़ने के लिए ऑनलाइन सेवा भी मुहैया कराई गई है। पुस्तकालय कक्ष को कंप्यूटर इंटरनेट से सुसज्जित किया गया है, ताकि बच्चे पुस्तकों से ज्ञान प्राप्त कर सकें।


पुस्तकालय की लगभग सभी कमियां दूर कर ली गई हैं। बच्चों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। अब बच्चे गर्मियों का समय पुस्तकों का अध्ययन करके बिता सकते हैं।
- अमित शुक्ला
पुस्तकालयाध्यक्ष
बाल पुस्तकालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed