{"_id":"66f86c58a04992d4e8029f35","slug":"raw-road-in-govind-nagar-and-waterlogging-in-karmabai-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-121575-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोविंद नगर में कच्ची सड़क तो कर्माबाई में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोविंद नगर में कच्ची सड़क तो कर्माबाई में जलभराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड 23 रावतयाना के बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गोविंदनगर में कच्ची सड़क तो कर्माबाई नगर में जलभराव की समस्या है। अहिल्याबाई कॉलोनी में पेयजल व बिजली का संकट बना हुआ है।
रावतयाना प्रथम के मोहल्ला गोविंदनगर में मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में है। मरम्मत न होने से गड्ढों का आकार विशाल हो गया है। बारिश में कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन की निकासी भी ठीक से नहीं हो पा रही है। कई बार दो पहिया वाहन गड्ढों में फंसकर चुटहिल हो रहे हैं। बारिश होने पर लोग पैदल तक सुरक्षित नहीं निकल पा रहे हैं।
वहीं, मोहल्ला कर्माबाई नगर में आवाजाही के लिए सड़क का निर्माण तो करा दिया, लेकिन दूषित पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराना भूल गए। अब हालात यह है कि यहां खाली प्लाट में जमा पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जमा पानी से दुर्गंध उठ रही है तो मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा मोहल्लावासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मोहल्ला अहिल्याबाई नगर में मकान तो लगभग 150 से अधिक बन गए हैं, लेकिन अब तक यहां सड़क, पानी और बिजली की सुविधा नहीं हो सकी है। रास्ता दलदल में तब्दील होने से स्कूली बच्चे तक परेशान हो रहे हैं। बिजली न होने से दिन तो कट जाता है, लेकिन रात बिताने में दिक्कत बनी हुई है। पानी के लिए भी पाइपलाइन न होने से परेशान होना पड़ रहा है।