फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Raw liquor was coming out from hand pump, caught

Lalitpur News: हैंडपंप से निकल रही थी कच्ची शराब, पकड़ी गई

Sat, 30 Sep 2023 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Raw liquor was coming out from hand pump, caught
220 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाआें को पकड़ा
विज्ञापन

जमीन के अंदर शराब से भरी टंकी रखकर शराब निकालने के लिए ऊपर लगा दिया था हैंडपंप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कच्ची शराब के खिलाफ शुक्रवार को कबूतरा डेरा घटवार में आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। यहां जमीन में दफन कच्ची शराब मिली, जिसे हैंडपंप से निकाला जाता था। कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने करीब दो हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया। मौके पर दो महिलाओं को 220 लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ा गया।
कच्ची शराब के खिलाफ अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक अनविता तिवारी ने संजय गौतम, हेमंत पांडेय, प्रशांत कुमार व टीम के साथ कबूतरा डेरा घटवार में कार्रवाई की। आबकारी टीम को देखकर कच्ची शराब निर्माण में लगे लोग भाग गए। जबकि आबकारी टीम ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम को यहां पर हैंडपंप से कच्ची शराब निकलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

आबकारी टीम ने हैंडपंप को उखाड़ा और जमीन के अंदर दफन कर रखी कच्ची शराब से भरी हुई टंकी को बाहर निकाला। इसके साथ टंकियों में भरे पड़े करीब दो हजार किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट किया। मौके से दो महिलाओं को 220 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। जिसमें एक महिला के पास से सौ लीटर व दूसरी के पास से 120 लीटर कच्ची शराब सहित दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची शराब निर्माण के कारोबारी आबकारी व पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए जमीन के अंदर गड्ढा बनाकर उसमें कच्ची शराब से भरी हुई टंकी रख देते हैं और ऊपर से मिट्टी डालकर उसे समतल कर देते हैं। इसके बाद इस हैंडपंप के जरिए कच्ची शराब को निकालकर बिक्री की जाती है। कच्ची शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।
-अनविता तिवारी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed