फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Raptisagar Express was delayed by 17 hours and Malwa Express by about nine hours.

Lalitpur News: राप्तीसागर एक्सप्रेस 17 घंटे तो मालवा एक्सप्रेस करीब नौ घंटे रही लेट

Wed, 08 May 2024 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Raptisagar Express was delayed by 17 hours and Malwa Express by about nine hours.
ललितपुर। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के बीच रेल यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में सारा दिन प्लेटफार्म पर बैठकर गुजारना पड़ रहा है। मंगलवार को राप्तीसागर 17 घंटे तो मालवा एक्सप्रेस नौ घंटे लेट आने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गोरखपुर जाने वाली 12512 राप्तीसागर सुपर फास्ट एक्सप्रेस सुबह 2.24 बजे ललितपुर आती है, जो 17 घंटे लेट रही। मां वैष्णोदेवी कटरा से डॉ. आंबेडकर नगर 12920 मालवा सुपरफास्ट सुबह 4.21 बजे आनी चाहिए थी लेकिन यह ट्रेन नौ घंटे लेट रही। कोरवा से अमृतसर जाने वाली 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का निर्धारित समय सुबह 10.06 बजे है लेकिन यह ट्रेन 7:26 घंटे लेट रही। इसके चलते आगरा, मथुरा और मेरठ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। राधास्वामी सत्संग व्यास जाने वाले यात्रियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रायपुर से पांच घंटे लेट चली थी। रास्ते में और अधिक लेट हो गई। भीषण गर्मी में ट्रेन में भीड़ होने के कारण काफी परेशानी हुई। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखपुर जाने वाली 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6.46 घंटे लेट रही। इससे कानपुर सेंट्रल जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, अमृतसर से पुणे की ओर जाने वाली 12716 सचखंड एक्सप्रेस 5.58 घंटे लेट रही।
विज्ञापन




रोडवेज की दो बसें, कैसे हो यात्रा पूरी
जनपद से रोडवेज की मात्र दो बसें चलती हैं। सुबह एक झांसी के लिए और दूसरी शाम को लखनऊ के लिए जाती है। ऐसे में ट्रेन लेट होने पर यात्री को जल्दी जाने के लिए प्राइवेट बस का झांसी तक सहारा लेना होता है। झांसी से ही कानपुर या अन्य रूटों पर बस सेवा उपलब्ध हो सकती है।

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed